एसडीओ-एसडीपीओ पर हमला, सरकारी वाहन तोड़े

छपरा(सारण) : आरक्षण के खिलाफ भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को जमकर उपद्रव मचाया. सड़क जाम व आगजनी कर रहे उपद्रवियों को हटाने के लिए गये पुलिस पदाधिकारियों पर हमला कर दिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी-फकूली के पास उपद्रवियों ने छपरा सदर एसडीओ चेतनारायण राय तथा सदर […]

छपरा(सारण) : आरक्षण के खिलाफ भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को जमकर उपद्रव मचाया. सड़क जाम व आगजनी कर रहे उपद्रवियों को हटाने के लिए गये पुलिस पदाधिकारियों पर हमला कर दिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी-फकूली के पास उपद्रवियों ने छपरा सदर एसडीओ चेतनारायण राय तथा सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के वाहनों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के काफिले पर भी उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी की. इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है.

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. इस मामले में करीब एक दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि छपरा से महम्मदपुर जाने वाली एनएच 101 पर जगह-जगह आगजनी कर सड़क जाम कर दी गयी थी और फोरलेन पर भी उमधा गांव के पास आगजनी की गयी थी. बंद के दौरान तोड़-फोड़ व हिंसा की खबर मिलने पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी चेतनारायण राय एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, मुफस्सिल व भगवान बाजार थाना की पुलिस पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >