आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम, गर्भवतियों को किया गया सम्मानित

मांझी प्रखंड के बलेसरा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 100 पर गोदभराई कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया.

एकमा,दाउदपुर. मांझी प्रखंड के बलेसरा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 100 पर गोदभराई कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया. इस दौरान सीडीपीओ पूजा रानी की मौजूदगी में गर्भवती महिलाओं को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. सीडीपीओ पूजा रानी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मांगलिक गीत गाकर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया तथा उन्हें संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गयी. प्रखंड के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी इसी प्रकार के आयोजन किये गये. कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका, आशा कुमार, सेविका चंपा देवी, सहायिका चिंता देवी सहित ग्रामीण महिलाएं शांति देवी, कांति देवी, गुलजारी देवी, कल्पवती देवी, मंजू देवी, विमला देवी, संगीता देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, प्रभावती देवी, सोना देवी और इंदु देवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं. सीडीपीओ ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और कुपोषण मुक्त समाज बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >