पीएनबी कैश वैन चोरी मामला : एक वर्ष बाद बैंक को मिली बरामद राशि, न्यायालय के आदेश पर ₹70 रुपये लाख लौटाये गये

नगर थाना क्षेत्र के हथुआ मार्केट के समीप पिछले वर्ष पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम वैन से चोरी हुई 70 लाख रुपये की राशि को मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक प्रबंधन को सौंप दिया गया.

छपरा. नगर थाना क्षेत्र के हथुआ मार्केट के समीप पिछले वर्ष पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम वैन से चोरी हुई 70 लाख रुपये की राशि को मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक प्रबंधन को सौंप दिया गया. मुजफ्फरपुर के ब्रांच हेड अमित कुमार ने न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त करने के बाद नगर थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार की मौजूदगी में पूरी राशि को विधिवत अपने अधिकार में लिया. बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा के बीच कैश लेकर शाखा के लिए रवाना हुए.

कस्टोडियन ने ही रची थी साजिशं

नौ मई 2025 को हुई इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने पाया था कि यह कोई साधारण चोरी नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी. एटीएम वैन के कस्टोडियन कृष्ण कुमार ने सुनियोजित तरीके से गाड़ी की चाबी की एक डुप्लीकेट प्रति बनवाई थी. उसने यह चाबी अपने बहनोई सोनू कुमार सिंह को सौंपी, जिसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटों के भीतर चालक, कस्टोडियन और उसके बहनोई सहित आरोपी रत्नेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. विदित हो कि घटना के दिन हिटाची कंपनी के कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक से 70 लाख रुपये की निकासी कर एटीएम में डालने के लिए निकले थे. कर्मचारियों को हथुआ मार्केट स्थित आइसीआइसीआइ बैंक से भी 27 लाख रुपये की अतिरिक्त निकासी करनी थी. जब कर्मचारी बैंक के भीतर गए, तभी वैन के भीतर रखे 70 लाख रुपये संदेहास्पद स्थिति में गायब हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >