दरियापुर में कार व ट्रक की टक्कर में पांच घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास कार व ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में कार पर सवार एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गये.

दरियापुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास कार व ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में कार पर सवार एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. घायलों में रमेश कुमार, उसकी पत्नी, अशोक राय, संजीत राय आदि शामिल हैं. जिसमें रमेश कुमार की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. अन्य सभी का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. सभी घायल मकेर थाना क्षेत्र के सोनहो के रहने वाले बताए जाते हैं. घायलों में एक नाई भी शामिल है. बाकी सभी चार अन्य घायल एक ही परिवार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. टक्कर के बाद कार के आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. ट्रक भी खाई में फंस गया है. सभी घायल अपने पूर्वज का पिंडदान करने गया जा रहे थे. इसी बीच शीतलपुर परसा पथ पर हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास कार व ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >