मंदिर से चोरी हुए माता के चांदी के शस्त्र 24 घंटे में बरामद

सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मौजेगोवा जरती माई स्थान पर स्थापित दुर्गा जी की प्रतिमा से चोरी हुई चांदी के शास्त्र, त्रिशूल, धनुषबाण आदि को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लिया है.

बनियापुर. सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मौजेगोवा जरती माई स्थान पर स्थापित दुर्गा जी की प्रतिमा से चोरी हुई चांदी के शास्त्र, त्रिशूल, धनुषबाण आदि को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लिया है. साथ ही चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है. एसएचओ सूरज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस तत्काल घटना के अनुसंधान में जुट गयी. इसी दौरान बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल स्थित मुन्ना शर्मा को गिरफ्तार किया गया एवं तलाशी के क्रम में उसके घर से चोरी गयी सभी सामग्री को बरामद कर लिया गया. घटना की प्राथमिकी रविवार को मौजेगोवा निवासी शेखर कुमार सिंह ने दर्ज करायी थी. जिसमें बताया था कि शनिवार की दोपहर जरती माई स्थान पर निर्मित मंदिर में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा से शास्त्र, त्रिशूल, धनुषबाण एवं गदा की चोरी कर ली गयी है. चोरी गयी सामग्री एक किलोग्राम वजन की बतायी गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में पूजा के लिए लोग गये तो ये सारे सामान मौजूद थे. मगर शाम में लोग पूजा करने पहुंचे तो गायब थे. गिरफ्तार चोर से पूछताछ करने के बाद मंडल कारा भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >