शादी के दो वर्ष बाद बिटिया होने पर मिलेंगे 12 हजार

छपरा (सारण) : जनसंख्या विस्फोट पर ‘प्रेरणा’ लगाम कसेगी. हम दो, हमारे दो नारे को धरातल पर उतारा जायेगा. सरकार ने इसकी कवायद शुरू कर दी है और जनसंख्या में लगातार हो रही वृद्धि को चुनौती के रूप में लिया गया है. इसके लिए व्यापक कार्य योजना बनायी गयी है. सरकार प्रेरणा योजना के माध्यम […]

छपरा (सारण) : जनसंख्या विस्फोट पर ‘प्रेरणा’ लगाम कसेगी. हम दो, हमारे दो नारे को धरातल पर उतारा जायेगा. सरकार ने इसकी कवायद शुरू कर दी है और जनसंख्या में लगातार हो रही वृद्धि को चुनौती के रूप में लिया गया है. इसके लिए व्यापक कार्य योजना बनायी गयी है. सरकार प्रेरणा योजना के माध्यम से न केवल जनसंख्या नियंत्रण करेगी,

बल्कि बेटी बचाओ को प्रोत्साहित करेगी और बाल विवाह पर लगाम लगायेगी. इस योजना के फलीभूत होने से मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी. प्रेरणा योजना के तहत वैसी माताओं को पुरस्कृत किया जायेगा, जो 19 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद शादी करेंगी और शादी के दो वर्ष पूरे होने पर पहले बच्चे को जन्म देंगी. पहला बच्चा लड़की होने पर 12 हजार रुपये की राशि नकद इनाम के मिलेगा. पहले बच्चे के रूप में लड़का होने पर दस हजार रुपये का इनाम देने का प्रावधान किया गया है.

दिशा-निर्देश दिये गये
दूसरे बच्चे तीन वर्ष के बाद लड़की होने पर सात हजार व लड़का होने पर पांच हजार रुपये की राशि नकद इनाम के तौर पर दी जायेगी. इसके कार्यान्वयन के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया है. दूसरे संतान के जन्म के बाद नसबंदी-बंध्याकरण ऑपरेशन कराने वाले को आदर्श दंपति का सम्मान दिया जायेगा. इतना ही नहीं गर्भधारण करने के बाद सभी तरह के नियमित जांच भी कराना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >