डांसर के साथ कट्टा लहराने वाला युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में भतीजे के बर्थ-डे पार्टी पर डांसर के साथ देसी कट्टा लेकर डांस करना युवक को भारी पड़ा. मालपुर गांव के मंटुन महतो के पुत्र अमन कुमार को पुलिस ने देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में भतीजे के बर्थ-डे पार्टी पर डांसर के साथ देसी कट्टा लेकर डांस करना युवक को भारी पड़ा. मालपुर गांव के मंटुन महतो के पुत्र अमन कुमार को पुलिस ने देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून को मालपुर गांव निवासी मंटुन महतो के पोता का बर्थ-डे पार्टी थी. उसी पार्टी में मंटुन महतो के पुत्र अमन कुमार का पार्टी में देसी कट्टा के साथ डांसर के साथ डांस कर रहा था. इस दौरान हथियार का प्रदर्शन कर रहा था. उसका किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया. 23 जून को वीडियो इंटरनेट पर लगातार प्रसारित हो रहा. 24 जून को प्रसारित हो रहे वीडियो का सत्यापन करते के लिए अमन कुमार को मालपुर चौक से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार कर लिया कि इंटरनेट पर प्रसारित हो रहे वीडियो में वही है. इसके साथ में ही देसी कट्टा है. इसके बाद अमन की निशानदेही पर देसी कट्टा को भी उसके घर के पास स्थित एक मकई के खेत से बरामद कर लिया गया. जिसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. छापेमारी टीम थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, सअनि राहुल कश्यप, बसंत मिश्र, पीटीसी प्रणय कुमार सिंह, सिपाही नीतीश व संजीव कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >