Fire incident in Samastipur:बथुआ में बरैठ व हसनपुर में गेहूं फसल खाक

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग स्थित वार्ड 16 में शुक्रवार की दोपहर पान बरैठा में अचानक आग लग गई.

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग स्थित वार्ड 16 में शुक्रवार की दोपहर पान बरैठा में अचानक आग लग गई. इससे आधा दर्जन किसानों के पान जलकर राख हो गये. इसमें 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आसपास के लोगों एवं पांच दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अग्नि पीड़ित किसानों में यशवंत चौरसिया, महेश चौरसिया, दिनेश चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, शंकर चौरसिया, शिवदयाल चौरसिया, श्रवण चौरसिया, रामलाल चौरसिया, सज्जन चौरसिया, विश्वनाथ चौरसिया, बालेश्वर चौरसिया आदि शामिल हैं. हसनपुर : थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ पावर हाउस के समीप गेहूं के खेत में शॉट सर्किट से आग लग गयी. इसमें एक एकड़ में लगे गेहूं फसल जलकर खाक हो गये. पीड़ित किसानों में संजय रजक व लक्ष्मी यादव शामिल हैं. लोगों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया. जिपा प्रतिनिधि सिकंदर आलम ने प्र शासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने व बिजली व्यवस्था को विभागीय स्तर पर दुरुस्त करने की मांग की.

Fire incident in Samastipur:बोचहा में आग से घर जला

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत के वार्ड 2 में शुक्रवार को चूल्हे की राख से निकली चिनगारी की चपेट में आने सुबोध साह का घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. अग्निपीड़ित ने बताया कि इस घटना में घर में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गये. प्रभारी सीओ सह बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार के निर्देश पर अंचल कर्मी ने सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की. इधर, विधायक राजेश कुमार सिंह की ओर से विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने अग्निपीड़ित परिवार को राहत सामग्री प्रदान की. इस मौके पर पंकज सिंह सोनू, गजेंद्र यादव, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राम, कुंदन कुमार, हिमांशु कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >