समस्तीपुर: अंत्योदय एक्सप्रेस से तीन नाबालिग बाल मजदूर रेस्क्यू, आरपीएफ की कार्रवाई

समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस से तीन नाबालिग बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया है। सभी बच्चों को काउंसलिंग के बाद जुवेनाइल एड सेंटर को सौंपा गया।

Samastipur News: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने समस्तीपुर जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस से तीन नाबालिग बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया.

प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर हुई कार्रवाई

आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर के उप निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार ने स्टाफ तथा चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर की प्रयास संस्था के सहयोग से प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर खड़ी ट्रेन संख्या 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाया. इस दौरान तीन नाबालिग बाल मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.

सभी नाबालिग विभूतिपुर के निवासी

रेस्क्यू किए गए तीनों नाबालिग समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के निवासी बताए गए हैं. सभी की काउंसलिंग कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई.

जुवेनाइल एड सेंटर को सौंपा गया

काउंसलिंग के बाद तीनों नाबालिगों को अग्रिम कार्रवाई और उपस्थापन के लिए प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, समस्तीपुर के रेस्क्यू प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: रोसड़ा में युवक को गोली मारकर किया घायल, एफएसएल और डीआईयू टीम जांच में जुटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >