Samastipur news:युवती को मिली प्रेमी पति के साथ रहने की अनुमति

हलई थाना की पुलिस ने एक साल पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हुई नवयुवती को बरामद करते हुए कोर्ट में बयान के लिए प्रस्तुत किया.

Samastipur news:मोरवा : हलई थाना की पुलिस ने एक साल पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हुई नवयुवती को बरामद करते हुए कोर्ट में बयान के लिए प्रस्तुत किया. जहां युवती ने अपने प्रेमी पति के साथ रहने की इच्छा जताई. जिसे कोर्ट ने इजाजत दे दी है. इस बाबत मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई अभिजीत कुमार सतीश ने बताया कि रायपुर की किरण कुमारी की शादी एक साल पहले शादी केशोनारायणपुर में हुई थी. कुछ दिन बाद ही वह अपने प्रेमी प्रशांत कुमार के साथ घर से निकल गई. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो युवती के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई. मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने करीब एक साल की कड़ी मेहनत के बाद सारंगपुर से उसे बरामद कर लिया. कोर्ट में उसे बयान के लिए प्रस्तुत किया गया. जहां उसे प्रेमी पति के साथ रहने की अनुमति मिल गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >