Samastipur News:सम्राट अशोक की जयंती पर निकली शोभा यात्रा

कुशवाहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के हॉस्पिटल रोड में सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई.

Samastipur News: दलसिंहसराय : कुशवाहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के हॉस्पिटल रोड में सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई. शुरुआत आंबेडकर सब्जी मंडी बाजार समिति से शोभा यात्रा के साथ हुई. यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए शिवसेवा सदन पहुंची. जहां प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभा हुई. संचालन लक्ष्मी नारायण महतो ने किया. समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मदेव कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया. समाजसेवी डॉ. रामसेवक प्रसाद ने बाइक से शोभा यात्रा का नेतृत्व किया. उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ डॉ. राज कुमार कुशवाहा को अगुवाई सौंपी. डॉ. कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे. वे अखंड भारत के निर्माता थे. आज भी कई देश उनकी शासन प्रणाली को अपनाते हैं. वे सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, शांति और शाकाहारी जीवन के पक्षधर थे. कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने धर्म और सामाजिक प्रगति को अपनाया. पाड़ पंचायत के मुखिया पति प्रमोद कुमार सिंह ने अपने पंचायत में सम्राट अशोक की प्रतिमा लगाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मौर्य वंश के सम्राट अशोक भारत के इतिहास के सबसे शक्तिशाली और चक्रवर्ती सम्राटों में से एक थे. उन्होंने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण के मैसूर, कर्नाटक, बंगाल और अफगानिस्तान तक विजय पताका फहराई. समारोह में सुखदेव महतो, पुंज कुमार, सुधीर कुमार कुशवाहा, डॉ. डी. एन. सिंह, श्याम कुमार, राणा कुमार, डॉ. रामशरण सिंह, मोहन कुमार मौर्य, प्रभात कुमार, चंद्रमणि कुमार, महेश्वर सिंह, पल्लव कुमार, रूपक कौशल, महेंद्र कुमार, डॉ. गोपाल कृष्ण, प्रो पीके झा प्रेम, अमित अभिषेक सहित कई वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >