तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन वर्षीय बच्चे समेत दो को रौंदा, चालक फरार

सरायरंजन में खजूरी-सरायरंजन मुख्य सड़क पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे अनल कुमार को टक्कर मार दी. मासूम को बचाने दौड़े उसके मौसा गजेंद्र कुरेरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्चे को समस्तीपुर रेफर किया गया है.

Sarairanjan Accident: थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव स्थित कुरेरी टोल के पास बुधवार सुबह खजूरी-सरायरंजन मुख्य सड़क पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान गांव निवासी गजेंद्र कुरेरी और अनल कुमार (3) के रूप में हुई है.

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, तीन वर्षीय अनल कुमार अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था. इसी दौरान सरायरंजन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी.

मासूम को बचाने के लिए दौड़े उसके मौसा गजेंद्र कुरेरी भी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

बच्चे को समस्तीपुर रेफर किया गया

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल पतैली चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद चालक फरार

घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत खजूरी की ओर फरार हो गया. हादसे से नाराज ग्रामीण मौके पर जुट गए और चालक की तत्काल गिरफ्तारी के साथ सड़क पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग करने लगे.

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया. पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, समाहरणालय का घेराव कर किया प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >