नेटवर्किंग कंपनी पर पुलिस का छापा, दर्जनों युवक-युवतियों से पूछताछ

Samastipur Police Raid: समस्तीपुर के मुसापुर मोहल्ला स्थित एक कथित नेटवर्किंग कंपनी के ठिकाने पर पुलिस ने बड़ी छापेमारी कर दर्जनों युवक-युवतियों से पूछताछ शुरू की है. कार्रवाई शिकायतों के आधार पर की गई है और पूरे मामले की जांच जारी है. जानिए खबर विस्तार से...

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Police Raid: जिला मुख्यालय स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर मोहल्ला में संचालित एक कथित नेटवर्किंग कंपनी के ठिकाने पर मंगलवार को पुलिस ने बड़ी छापेमारी की. सदर डीएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद दर्जनों युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए अपने साथ लिया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संबंधित परिसर में बिना पुलिस सत्यापन के बाहरी युवक-युवतियों के ठहरने और नौकरी दिलाने के नाम पर गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. हालांकि अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है.

दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच

छापेमारी के दौरान पुलिस ने परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और विभिन्न दस्तावेजों की भी जांच की. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वहां किस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और क्या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि से इसका संबंध है.

जांच के बाद होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ और जांच की प्रक्रिया जारी है. जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:डॉक्टर के अपहरण और 70 लाख फिरौती मामले में दलसिंहसराय से एक और आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >