एनुअल मीट में पास आउट बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन

महाविद्यालय के सचिव मो. तैयब परवेज ने प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रथम सत्र से लेकर सत्र 2021-23 तक के पूर्व प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया है.

समस्तीपुर : बीबी फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बिक्रमपुर बांदे के सभागार में पूर्ववर्ती छात्र समागम का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के सचिव मो. तैयब परवेज ने प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रथम सत्र से लेकर सत्र 2021-23 तक के पूर्व प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया है. इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत प्राप्त शिक्षण कौशल के बारे में बात रखने का मौका दिया जाता है. ताकि जीवन में जब शिक्षक के रूप में कार्य करेंगे तो बच्चों में किस प्रकार से प्राप्त विधाओं को संवारने का काम करेंगे यह बता सकें. मौके पर प्रशिक्षुओं ने अपनी पढ़ाई के दौरान के अनुभवों को साझा किया. प्रशिक्षुओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. महाविद्यालय के व्यवस्थापक मो. अंजुम असगर, उपाध्यक्ष मो. सरफराज आलम, प्राचार्य डा. प्रेम प्रकाश सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >