Samastipur News: हत्या मामले में दर्ज मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन, खानपुर थाना प्रभारी का पुतला दहन

खानपुर थाना क्षेत्र में हत्या मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी का पुतला दहन किया. संगठन ने बेकसूर लोगों का नाम एफआईआर से हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की. पढ़ें पूरी खबर..

समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: खानपुर थाना क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने प्रदर्शन किया. संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में खानपुर थाना प्रभारी शिवपूजन कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

बेकसूर लोगों को फंसाने का आरोप

एनएसयूआई नेताओं का आरोप है कि हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन में शामिल युवाओं और समाजसेवियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया. संगठन का कहना है कि पुलिस वास्तविक आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रही है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए निर्दोष लोगों को निशाना बना रही है.

नेताओं ने कहा कि घटना के बाद स्थानीय लोग केवल न्याय की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने आंदोलन में शामिल संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी ललन कुमार यादव समेत कई लोगों को नामजद कर दिया, जबकि हत्या के आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं.

निष्पक्ष जांच की मांग

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए. संगठन ने मांग की कि यदि जांच में ललन कुमार यादव और अन्य नामजद लोगों की संलिप्तता नहीं पाई जाती है, तो उनका नाम तत्काल प्राथमिकी से हटाया जाए.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बेकसूर लोगों को राहत नहीं मिली और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा. उन्होंने डीएसपी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और आमरण अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दी.

प्रदर्शन में विवेक विराट, हिमांशु शेखर, बादल यादव, दीपक सिंह कुशवाहा, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता और ग्रामीण शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >