मोरवा में घर में घुसकर 11.5 क्विंटल गेहूं और मक्का जलाने का आरोप, जेवर-नकदी भी ले गये

मोरवा के विक्रमपुर गांव में दो भाइयों के झगड़े के बीच तीन अज्ञात लोग घर में घुस गए. उन्होंने घर में रखे 11.5 क्विंटल अनाज में आग लगा दी और जेवर-नकदी लूट ली.

Morwa Crime News: मोरवा के हलई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में दो भाइयों के बीच हुए विवाद के दौरान तीन अन्य लोगों पर घर में घुसकर अनाज में आग लगाने, जेवरात और नकदी ले जाने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

जानकारी के अनुसार, विक्रमपुर निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र मंजय लाल राय और मिथिलेश राय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद का फायदा उठाकर गांव के तीन अन्य लोग मंजय लाल राय के घर में घुस गये.

11.5 क्विंटल अनाज में आग लगाने का आरोप

मंजय लाल राय की शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने घर में रखे करीब 7 क्विंटल गेहूं और 4.5 क्विंटल मक्का में आग लगा दी. इसके अलावा घर से जेवरात और नकदी ले जाने का भी आरोप लगाया गया है.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की. ग्रामीणों के मौके पर जुटने के बाद सभी आरोपित वहां से फरार हो गये.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना को लेकर मंजय लाल राय ने हलई थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में उन्होंने आगजनी से हुए नुकसान और मारपीट का उल्लेख करते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की बस रोककर चालक और छात्रों से मारपीट, अज्ञात आरोपियों पर FIR

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >