बंगाली टोला के मेसर्स संदेश मेडिकल का लाइसेंस रद्द

सहायक औषधि नियंत्रक समस्तीपुर के द्वारा बंगाली टोला स्टेशन चौक स्थित मेसर्स संदेश मेडिकल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

समस्तीपुर . सहायक औषधि नियंत्रक समस्तीपुर के द्वारा बंगाली टोला स्टेशन चौक स्थित मेसर्स संदेश मेडिकल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. निरीक्षण में औषधि विक्रय प्रतिष्ठान के रैक पर एक्सपार्यड दवा, डायग्नोस्टिक किट, पैथोलॉजिकल रिजेंटस पाया गया था. इसके अलावा विक्रय अभिलेख औषधि प्रतिष्ठान नहीं पाया गया. प्रिसिक्रिप्सन रजिस्टर संस्थान में संधारित नहीं पाया गया. प्रतिष्ठान पर सुयोग्य व्यक्ति अनुपस्थित थे. फ्रिज की दवा फ्रिज से बाहर पायी गयी. सभी एक्सपार्यड दवाओं को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >