Samastipur News: उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट चौक स्थित महेंद्र पासवान के आवास परिसर में मंगलवार को भाकपा माले के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव चारु मजूमदार का स्मृति दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समीम मन्सुरी ने की. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चारु मजूमदार के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
Ujiarpur News: चारु मजूमदार की शहादत को किया याद
समारोह को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि चारु मजूमदार की शहादत की गूंज आंदोलन के रास्ते दिल्ली तक पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाकपा माले के विस्तार और संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है.
भाजपा की नीतियों पर फूलबाबू सिंह ने साधा निशाना
कार्यक्रम में फूलबाबू सिंह ने भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण देश में विनाशलीला चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में फासीवादी और लोकतंत्र विरोधी तानाशाही नीतियों का प्रभाव अब खुलकर सामने आ रहा है.
दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्मृति दिवस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चारु मजूमदार को याद करते हुए उनके विचारों पर चर्चा की. इस अवसर पर दिलीप कुमार राय, मो. आलम, जागेश्वर राय, राजा कुमार पासवान, राबिन्स कुमार, जागो साह, मनोज कुमार राय, मनटून राय, अर्जुन पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: राशन लेकर लौट रहे पश्चिम बंगाल के ट्रक चालक को बाइक ने मारी टक्कर, SKMCH रेफर
