समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बाढ़ का पानी हटने के बाद भी , कई विद्यालयों में अब भी जमा है पानी

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बाढ़ का असर अभी भी स्कूलों पर है. कई विद्यालयों में पानी जमा होने से पठन-पाठन ठप है. प्रशासन जल्द से जल्द व्यवस्था बहाल करने का प्रयास कर रहा है.

Samastipur flood News: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य होने लगी है. हालांकि प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों के आसपास या परिसर में अब भी बाढ़ का पानी जमा है. बाढ़ का पानी निकलने के बाद विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

waterlogged schools: प्रशासन का निर्देश और 22 विद्यालयों की सूची

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से एक आवश्यक कार्यालय आदेश जारी किया गया है. लेखापाल अवधेश कुमार ने जानकारी दी है कि विद्यालय भवन, वर्ग कक्ष, पेयजल एवं शौचालय परिसर की स्थिति बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित तथा उपयोग योग्य पाए जाने की शर्त पर ही संबंधित विद्यालयों को पुनः संचालित करने का निर्देश दिया गया है. इस आधिकारिक आदेश में कुल 22 विद्यालयों का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है.

प्रभावित प्रमुख विद्यालय और बच्चों की मुश्किलें

जारी आदेश के अंतर्गत उमावि रजैसी, कन्या मध्य विद्यालय सुल्तानपुर पश्चिम, मध्य विद्यालय सुल्तानपुर पुरब, प्रावि सुल्तानपुर बिचला टोला, कन्या प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर बिचला टोला, प्रावि सुल्तानपुर गाढ़ी टोला, प्रावि दुसाधटोली आनंदगोलवा, प्रावि बाबापट्टी चापर, प्रावि बिच टोली नन्दगोलवा, मध्य विद्यालय हरैल, प्रावि बाकपुर और प्रावि हसनपुर रजैसी आदि विद्यालय शामिल हैं. इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बोचहा बाहापार एवं प्राथमिक विद्यालय महावीर स्थान चकला आदि के परिसरों में भी पानी भरा हुआ है.

रास्तों पर पानी होने से आवागमन में बाधा

प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में पानी जमा रहने से बच्चों की पढ़ाई सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है. कई टोलों के रास्तों और घरों के आसपास बाढ़ का पानी होने के कारण बच्चों को शिफ्ट किए गए अन्य विद्यालयों तक पहुंचने में भारी कठिनाई हो रही है. आवागमन बाधित होने से विद्यार्थियों की शिक्षा पर संकट गहराता जा रहा है और शिक्षक तथा छात्र दोनों को रोजाना गंभीर परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर जंक्शन के कायाकल्प पर भड़के ईसीआर जीएम, 2 साल में पूरा होगा विश्वस्तरीय स्टेशन का सपना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >