उजियारपुर में 63 वर्षीय महिला ने पुलिस से लगाई गुहार, दूसरी शादी के बाद बेटों पर प्रताड़ना का आरोप

समस्तीपुर की एक 63 वर्षीय महिला ने अपने बेटों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. पति की मृत्यु के बाद दूसरी शादी करने पर बेटे लगातार प्रताड़ना दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. महिला ने पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Samastipur News: उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला पंचायत में एक 63 वर्षीय महिला ने अपने बेटों पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. महिला का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद उसने अपने ही गांव के एक व्यक्ति से विवाह कर लिया, जिसके बाद उसके पहले पति के पुत्र लगातार उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं.

Ujiarpur News: पति की मौत के बाद की दूसरी शादी

पीड़िता मीना देवी, जो स्व. टुनटुन सहनी की पत्नी हैं, ने आवेदन में बताया कि पहली शादी से उनके दो पुत्री और चार पुत्र हैं तथा सभी की शादी हो चुकी है. पति के निधन के बाद पिछले चार वर्षों से पुत्रों द्वारा उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती रही. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें भोजन और कपड़े तक नहीं दिए जाते थे. मजबूरी में करीब दो माह पहले उन्होंने गांव के ही सोनेलाल सहनी से विवाह कर उनके साथ रहने का निर्णय लिया.

बेटों पर मारपीट और धमकी का आरोप

महिला का आरोप है कि दूसरी शादी के बाद भी पहले पति के पुत्र उनके नए घर पहुंचकर मारपीट करते हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी उन्हें गांव छोड़कर चले जाने की धमकी देते हैं और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की बात कहते हैं. इससे वह भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं.

पुलिस से सुरक्षा की मांग

पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >