समस्तीपुर: दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित छह सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को विभागीय प्रमोशन मिला है. प्रमोशन के बाद सभी छह पुलिस पदाधिकारी अब अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर कार्य करेंगे. एक साथ छह पुलिस पदाधिकारियों के प्रमोशन से थाना परिसर में खुशी का माहौल है.
छह पुलिस पदाधिकारी बने एसआई
प्रमोशन पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों में विपिन कुमार, रंजीत कुमार, धनंजय कुमार, दिनेश कुमार, मो. नईम और निर्मला कुमारी शामिल हैं. सभी ने विभागीय प्रमोशन के बाद वरीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया.
नवप्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने भी शुभकामनाएं दीं.
डीएसपी और थानाध्यक्ष ने दी बधाई
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने सभी नवप्रोन्नत एसआई को बधाई दी. अधिकारियों ने कहा कि प्रमोशन के साथ पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं.
उन्होंने उम्मीद जतायी कि सभी नवप्रोन्नत पदाधिकारी पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.
यह भी पढ़ें
मुसरीघरारी में STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, XUV-700 के साथ संदिग्ध युवक हिरासत में
