दलसिंहसराय में CSP संचालिका से एक लाख रुपये की छिनतई, पुलिस ने शुरू की जांच

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में सीएसपी संचालिका से ₹1 लाख नकद से भरा बैग लूट लिया गया। अज्ञात बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के घाट नवादा में बुधवार की शाम सीएसपी संचालिका से एक लाख रुपये से भरा बैग छीनने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और छीनी गई राशि बरामद करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

SBI से रुपये निकालकर लौट रही थीं संचालिका

पीड़िता की पहचान मौलवी चक नवादा निवासी अनीता कुमारी, पति अंजीत कुमार, के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वह सीएसपी संचालिका हैं. बुधवार को दलसिंहसराय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से सीएसपी संचालन के लिए अलग-अलग चेक के माध्यम से कुल एक लाख रुपये नकद निकाले थे. इसके बाद वह मोटरसाइकिल से अपने सीएसपी केंद्र लौट रही थीं.

घाट नवादा के पास हुई छिनतई

शाम करीब 4:20 बजे घाट नवादा स्थित महतो हार्डवेयर दुकान के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया. बैग में एक लाख रुपये नकद के अलावा अन्य आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद थे.

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़िता ने बदमाश का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह काले रंग की मोटरसाइकिल से रसीदपुर गांव की ओर भाग निकला. घटना के बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाश की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में 13 बिल पास, पेपर लीक गिरोह और भू-माफिया पर लगेगा CCA, इन कानूनों में बदलाव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >