Samastipur News: प्रखंड के रासपुर पतसिया पश्चिम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-79 में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की. इस दौरान टीम ने बच्चों में 4D डिजीज यानी जन्मजात विकार, विकास में कमी, कमीजन्य रोग और गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की. साथ ही बच्चों के वजन, ऊंचाई, कुपोषण और अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भी जांच की गई.
Mohiuddinnagar News: 72 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ. सुखराज और फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 72 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई. जांच के दौरान एक बच्चे में अपेक्षित शारीरिक विकास नहीं मिलने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.
बच्चों को दवा और पोषण संबंधी सलाह
स्वास्थ्य जांच के बाद अन्य बच्चों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं. साथ ही अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई. टीम ने कहा कि समय पर पहचान और उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है.
अभिभावकों को किया गया जागरूक
आरबीएसके टीम ने अभिभावकों को नियमित टीकाकरण, बच्चों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता अपनाने के लिए भी जागरूक किया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका मीरा कुमारी और सहायिका सीमा देवी ने भी सहयोग किया.
यह भी पढ़ें: रोसड़ा में केंद्रीय विद्यालय की मांग विधानसभा में उठी, विधायक ने सरकार से की अनुशंसा की अपील
