खाना बनाने के दौरान विवाहिता झुलसी, मौत

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मलहटोली में शुक्रवार की सुबह आग लगने से एक महिला की झुलकर मौत हो गयी़ मृत महिला गांव के राम पुनित कुमार की 25 वर्षीया पत्नी विभा देवी बतायी जाती है़ घटना की सूचना पर पहुंची मृतका की मां लदौड़ा निवासी चंद्रशेखर चौधरी की पत्नी ललिता देवी की […]

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मलहटोली में शुक्रवार की सुबह आग लगने से एक महिला की झुलकर मौत हो गयी़ मृत महिला गांव के राम पुनित कुमार की 25 वर्षीया पत्नी विभा देवी बतायी जाती है़ घटना की सूचना पर पहुंची मृतका की मां लदौड़ा निवासी चंद्रशेखर चौधरी की पत्नी ललिता देवी की शिकायत पर पुलिस ने शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतका के पति एवं परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह वह गैस पर खाना बना रही थी़ बच्चे केरोसिन तेल की डीबिया लेकर खेल रहे थे.

बच्चे से डीबिया छीनने के दौरान उसका मुन्ना खुल गया और विभा के शरीर एवं चूल्हा पर केरोसिन तेल गिर गया जिससे आग लग गयी़ इस दौरान उसके एक बच्चे का भी आंसिक रूप से हाथ झुलस गया़ घटना के बाद उन्होंने जख्मी हालत में विभा को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया.
जहां कुछ देर के इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया़ इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया़ यहां से भी चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया़ एंबुलेंस में उसकी मौत हो गयी़ इधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >