पतरघट. पस्तपार पंचायत स्थित ठाढी बस्ती स्थित नवटोलिया बाबा बजरंगबली स्थान में शुक्रवार को तीन दिवसीय सार्वजनिक रामधुनी यज्ञ व अष्टयाम भक्तिमय माहौल में प्रारंभ हुआ. यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रघुनंदन यादव व यज्ञ कमेटी के सचिव कर्मलाल यादव ने बताया कि 48 घंटा के धार्मिक आयोजन में पुरैनी मंडली, भंवरा मंडली सहित कई नामचीन मंडली शामिल होंगे. यज्ञ को सफल बनानें में मुखिया पति राजीव कुमार उर्फ मंटू यादव, सरपंच पति अरविंद यादव, प्रो अमरेंद्र सिंह, बिनोद कुमार निराला, मोहन सिंह, कार्तिक यादव, संजय यादव, सिकेन यादव, गरीब यादव, वीरेंद्र यादव, सत्यनारायण यादव, दीपनारायण यादव, कुंदन यादव, रणविजय यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
