प्रमंडलीय आयुक्त सोमवार व शुक्रवार को सुनेंगे आम लोगों की समस्या

प्रमंडलीय आयुक्त सोमवार व शुक्रवार को सुनेंगे आम लोगों की समस्या

प्रमंडलीय सभाकक्ष में की गयी है व्यवस्था सहरसा. प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ संवेदनशील व जवाबदेह बनाने को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कोसी प्रमंडल द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त की अनुपस्थिति में आयुक्त के सचिव इस कार्य का निष्पादन करेंगे. सभी आवेदकों को प्रमंडलीय सभा कक्ष में ससम्मान बैठाया जायेगा. गरीब, बुर्जुगों एवं बच्चों के खाने-पीने की व्यवस्था की जायेगी. उनके आवेदन को विहित प्रपत्र में पंजीकृत किया जायेगा व पावती आवेदकों को दी जायेगी. आगंतुकों से प्राप्त शिकायतों की पंजी का संधारण किया जायेगा एवं शिकायतों के सतत अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी. प्राप्त आवेदनों के संदर्भ में आवश्यक जांच कराते परिवाद के निस्तार के लिए संबंधित पदाधिकारी को पत्र भेजकर इसका अनुश्रवण कार्यालय के स्तर से की जायेगी. साथ ही कृत कार्रवाई की सूचना आवेदक को दी जायेगी. इसको लेकर अवर सचिव आयुक्त कार्यालय कुमार बिमल को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. वहीं जिलावार प्राप्त आवेदनों की पंजी का संधारण करते अनुवर्ती कार्रवाई के लिए कोषांग गठित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >