सात वर्षीय बच्ची लापता

सात वर्षीय बच्ची लापता

सोनवर्षाराज. स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित वार्ड नंबर 10 गोशाला रोड से बीते 5 अगस्त से एक सात वर्षीय बच्ची लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि बच्ची सब्जी लाने स्थानीय बाजार गयी थी, लेकिन लौट के घर नहीं आयी. लेकिन देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. लेकिन कोई अता-पता नहीं चल पाया. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार गोशाला रोड निवासी बुचो स्वर्णकार की पुत्री सुनीता कुमारी बीते 5 अगस्त को घर से सब्जी लाने के लिए बाजार गयी थी. जो वापस नहीं लौटी. घटना के बाद अपने लापता पुत्री सुनीता कुमारी के सकुशल बरामदगी के लिए उसकी माता कंचन देवी ने सोनवर्षा राज थाना में एक आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >