सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन सेवा बंद, दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन के परिचालन बंद होने से कोसी क्षेत्र के यात्रियों में भारी निराशा है. यह महत्वपूर्ण रेल सेवा बंद होने से दक्षिण भारत जाने वाले हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Saharsa–Yeshwantpur Special: सहरसा से यशवंतपुर के बीच संचालित विशेष ट्रेन का परिचालन बंद होने से कोसी क्षेत्र के यात्रियों में निराशा है. परिचालन अवधि समाप्त होने के बाद रेलवे की ओर से इस ट्रेन को विस्तार नहीं दिया गया, जिसके कारण इसका संचालन बंद हो गया. यह ट्रेन उड़ीसा और कर्नाटक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रेल सुविधा मानी जाती थी.

हर गुरुवार को सहरसा से खुलती थी ट्रेन

सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रात 8:20 बजे सहरसा जंक्शन से रवाना होती थी. यह ट्रेन आसनसोल और भुवनेश्वर होते हुए यशवंतपुर तक यात्रियों को सीधी सुविधा उपलब्ध कराती थी. बड़ी संख्या में नौकरीपेशा, छात्र और व्यवसायी इस ट्रेन से यात्रा करते थे.

दक्षिण भारत जाने वालों की बढ़ी परेशानी

ट्रेन बंद होने के बाद अब बेंगलुरु और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा. यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन के बंद होने से समय के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ेगा. कई यात्रियों को अब दूसरे शहरों से ट्रेन बदलकर यात्रा करनी पड़ेगी.

दूसरी स्पेशल ट्रेनों को मिला विस्तार

Saharsa–Yeshwantpur Special: स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ने सरायगढ़–देवघर स्पेशल, पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल, सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल सहित कई अन्य विशेष ट्रेनों के परिचालन को आगे बढ़ाया है. इसके बावजूद सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल को विस्तार नहीं मिलने से कोसी क्षेत्र के यात्रियों में नाराजगी है.

रेलवे से पुनः संचालन की मांग

यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन जल्द पुनः शुरू करने की मांग की है. उनका कहना है कि यह ट्रेन कोसी क्षेत्र को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवा थी और इसके पुनः संचालन से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिलने जा रही एक और शानदार फोरलेन सड़क, बदल जाएगी इन 3 जिलों की सूरत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >