साहित्य अकादेमी सम्मान पर डॉ महेंद्र झा का अभिनंदन

Saharsa news: हाल ही में डॉ महेंद्र झा को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहित्य अकादेमी द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है. इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Saharsa news: सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

सहरसा स्थित एमएलटी कॉलेज में गुरुवार को साहित्य एवं शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ महेंद्र झा के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो डॉ सुधीर कुमार सिंह ने की, जबकि सफल संचालन नव निर्वाचित भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के सिनेटर एवं रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार झा ने किया.

हाल ही में डॉ महेंद्र झा को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहित्य अकादेमी द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है. इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ महेंद्र झा केवल एक उत्कृष्ट शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि कथाकार, कवि एवं आलोचक के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं. उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जो साहित्य जगत में काफी चर्चित हैं. साथ ही उनके निर्देशन में अनेक छात्र-छात्राओं ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने जीवन को नई दिशा दी है.

इस अवसर पर डॉ रामनरेश सिंह एवं डॉ राजाराम प्रसाद ने पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.

अपने संबोधन में डॉ महेंद्र झा ने कहा कि उन्होंने अपने गुरु स्व. रामकिशुन झा के सानिध्य में मैथिली लेखन की शुरुआत की थी. उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने गांव एवं मातृभूमि में रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि साहित्य अकादेमी द्वारा सम्मानित उनकी पुस्तक ‘धात्री पात सन गाम’ में सहरसा कॉलेज की आत्मा, सुपौल से पटना और पटना से गांव तक की यात्रा को दर्शाया गया है. पुस्तक में कोसी क्षेत्र की त्रासदी, बाढ़ और संक्रामक रोगों जैसी घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है.

उन्होंने कहा कि सम्मान पाना सौभाग्य की बात है, लेकिन अपने घर और कर्मक्षेत्र में सम्मानित होना उससे भी बड़ा सौभाग्य है. डॉ झा ने युवाओं से नियमित अध्ययन, पठन-पाठन एवं चिंतन-मनन के बाद लेखन कार्य करने की अपील की.

कार्यक्रम में डॉ विनय कुमार चौधरी, प्रो भवानंद झा, अरुण कुमार सिंह, डॉ श्रीचंद्र झा, डॉ अमोल झा, सिनेटर डॉ अनिल कुमार, डॉ मयंक भार्गव, डॉ प्रशांत कुमार मनोज, डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रवीण कुमार लाला, डॉ रमण कांत चौधरी, डॉ देवानंद झा एवं डॉ डीएन साह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुमन कुमार झा ने किया.

ALSO READ: बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >