बंगाली बाजार ढाला आरओबी के लिए जमीन अधिग्रहण अंतिम चरण में

बंगाली बाजार ढाला आरओबी के लिए जमीन अधिग्रहण अंतिम चरण में

32 में 21 पाये का निर्माण पूरा सहरसा. शहर के बंगाली बाजार ढाला पर निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना को गति देने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. भवन निर्माण विभाग की ओर से पिछले आठ दिनों से आवश्यक भूमि की मापी एवं डिमार्केशन का कार्य लगातार चल रहा है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. वहीं पुल निर्माण निगम द्वारा पाइलिंग और पाया निर्माण का कार्य भी जारी है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार बीते कुछ दिनों में निर्माण कार्य की रफ्तार कुछ धीमी जरूर रही है, लेकिन जमीन संबंधी बाधाएं दूर होते ही परियोजना में तेजी आयेगी. आरओबी के लिए 18 मीटर चौड़ी जमीन की आवश्यकता आरओबी और उससे जुड़ी सड़क निर्माण के लिए कुल 18 मीटर चौड़ी जमीन की जरूरत निर्धारित की गयी है. विभागीय आकलन के अनुसार पूरब बाजार की ओर लगभग 14 मीटर सरकारी जमीन उपलब्ध है, जिससे दोनों तरफ करीब दो-दो मीटर अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण करना होगा. वहीं डीबी रोड एवं दहलान चौक की दिशा में लगभग 12 मीटर सरकारी जमीन उपलब्ध है, जहां दोनों ओर से करीब तीन-तीन मीटर अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता पड़ेगी. 32 में से 21 पाये का निर्माण पूरा पुल निर्माण निगम के सहायक अभियंता बबलू कुमार ने बताया कि आरओबी निर्माण के तहत कुल 32 पाये बनाए जाने हैं. इनमें से 21 पाये का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि शेष 11 पाये का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जमीन की कमी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है. अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में आ रही बाधाएं दूर हो जायेंगी और परियोजना तेजी से आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज एवं सड़क निर्माण के लिए कुल 18 मीटर जमीन की आवश्यकता है. जहां सरकारी जमीन कम है, वहां अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. पूरब बाजार की ओर लगभग 14 मीटर सरकारी जमीन उपलब्ध है, जबकि डीबी रोड एवं दहलान चौक की ओर करीब 12 मीटर जमीन है. इसी आधार पर डिमार्केशन कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >