झूलन यात्रा भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार

झूलन यात्रा भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार

शंकर चौक ठाकुरबाड़ी व महावीर मंदिर में झूलन महोत्सव में श्रद्धालुओं की जुट रही भीड़ सहरसा. भारतीय संस्कृति में चातुर्मास्य के शुरू होते ही पर्व त्योहार की गूंज शुरू होती है. सावन महीने में पर्वों की धूम रहती है. इसमें सावन पूर्णिमां के दिन रक्षाबंधन व झूलन महोत्सव का आयोजन पूरे भक्ति भाव से किया जाता है. शहर के शंकर चौक स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी व महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर में झूलन पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के झूलन महोत्सव में दर्शन पूजन कर लाभ उठा रहे हैं. शंकर चौक ठाकुरबाड़ी मंदिर व्यवस्थापक रंजीत दास ने बताया कि सावन शुक्ल तृतीया से पूर्णिमा तक झूलन महोत्सव मनाया जाता है. इस उत्सव में भगवान लड्डू गोपाल को झूले पर रखा जाता है. वहीं मंदिर में प्रतिदिन भगवान की आकर्षक झांकियां लगती है. साथ ही प्रतिदिन अलग-अलग वस्त्र व आभूषणों से श्रृंगार किया जाता है. लोग भगवान को बारी-बारी से झुलाते हैं व आकर्षक छवि का दर्शन कर पुण्य के भागी बनते हैं. उन्होंने बताया कि मंदिर में भजन कीर्तन की प्रस्तुति भी की जाती है. उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन भगवान को माखन मिश्री सहित अन्य व्यंजनों का भोग लगाकर झूला झुलाकर आरती एवं प्रसाद वितरण का क्रम रक्षाबंधन तक चलता है. इस महोत्सव में प्रतिदिन भगवान का नित्य नूतन श्रृंगार कर झांकी बनाई जाती है. इस मौके पर अन्य मूर्तियों का निर्माण किया गया है. वहीं महावीर चौक मंदिर में भी झूलन उत्सव मनाया जा रहा है. मंदिर के पंडित ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलनोत्सव का भव्य आयोजन मंदिर में किया गया है. झूलन यात्रा भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. जो सावन महीने में मनाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >