स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए निभायें अपनी जिम्मेदारी

स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए निभायें अपनी जिम्मेदारीस्वच्छ समाज के निर्माण के लिए निभायें अपनी जिम्मेदारी

होली पर्व और रमजान महीने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित बनमा ईटहरी. थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व और रमजान महीने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा ने की. बैठक के दौरान बीडीओ गुलशन कुमार झा ने कहा कि क्षेत्र में सभी कोशिश करें कि अपनी छवि स्वच्छ बना कर रखें. सभी वैसे समाज का निर्माण करने का प्रयास करें, जिसमें पुलिस और मजिस्ट्रेट की जरूरत ना हो. स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए न सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाएं बल्कि आसपास के लोगों को भी जागरूक करें. कहा कि रमज़ान महीने में सभी मस्जिद और होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. वहीं उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन पूरे क्षेत्र शांति व्यवस्था के लिए चौकस रहेगी. इस दौरान थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाये. जिस किसी को रंग से परहेज है, वहां पर जबरदस्ती एक-दूसरे पर रंग ना डाला जाए, किसी की भावना के साथ खिलवाड़ न किया जाये. मनचलों पर विशेष नजर रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >