सर्वे से वंचित रखने से योग्य लाभुकों ने किया प्रदर्शन

सर्वे से वंचित रखने से योग्य लाभुकों ने किया प्रदर्शन

सर्वे कार्य में लापरवाही का लगाया आरोप बनमा ईटहरी . प्रखंड के घोरदौड़ पंचायत के आवास योजना में आवास सहायक द्वारा सर्वे कार्य में लापरवाही एवं अनुसूचित जाति को बरगलाकर सर्वे से वंचित रखने से योग्य लाभुकों ने शनिवार को मुखिया के आवास पर हाथ में तख्ती लिए प्रदर्शन किया और लापरवाह आवास सहायक के तबादले की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार सामान्य अभ्यर्थियों के साथ अनुसुचित जाति को भी सर्वे में शामिल किया जायेगा. लेकिन यह आवास सहायक पंचायत में समय कम देकर चली जाती है. महिला आवास सहायक होने के कारण कोई कुछ बोल नहीं पाता है. जिसका लाभ उठाकर बारह बजे आती है और दो बजे चली जाती है. जिसके कारण प्रति दिन सिर्फ आठ से दस परिवार का सर्वे ही हो पाता हैं. घोरदौड़ वार्ड नंबर तीन में अधिकांश अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं. जिसमें सिर्फ बीस प्रतिशत लोगों का सर्वे ही हो पाया है. इस तरह की गति रही तो अधिकांश लोग वंचित रह जायेंगे. जिससे आक्रोशित वार्ड नंबर दो व तीन के ग्रामीणों ने आवास सहायक लिपी कुमारी के विरोध में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में रुणा देवी, अरविंद शर्मा, कमलेश्वरी रजक, उमा देवी, मंजुला देवी, घूरन सादा, पविया देवी, शिवम शर्मा, दरोगी शर्मा, अमित कुमार, लूटो सदा, भूटो शर्मा, सोधनी देवी, छेदनी देवी, रहिमा खातून, नौशाद आलम, भजिन्दर यादव, इन्द्र देव कुमार, दिनेश तांती, मनीष कुमार, अमर कुमार, दिलखुश शर्मा, बबलू रजक, अमित राम, कैलाश शर्मा, शंकर रजक, अरविंद रजक सहित अन्य शामिल रहे. पंचायत के मुखिया मुकेश शर्मा ने बताया कि आवास सहायक जनप्रतिनिधियों की एक नहीं सुनती है. महिला होने के कारण हमलोग कुछ नहीं बोल पाते हैं. बीडीओ से शिकायत की गयी है. बीडीओ गुलशन कुमार ने बताया कि आवास सहायकों को सर्वे कार्य जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया है. आवास सहायक के संबंध में जानकारी मिली है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >