महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बने दीपक चौधरी

महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बने दीपक चौधरी

सोनवर्षाराज . प्रखंड क्षेत्र के महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत के पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद से दीपक चौधरी ने 383 मत हासिल कर 62 मतों से जीत दर्ज की. जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामचरितर को 321 मत प्राप्त हुआ. मालूम हो कि महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत में प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद शनिवार की रात ही प्रखंड मुख्यालय प्रांगण स्थित मतगणना कार्य संपन्न कराया गया. पैक्स चुनाव के लिए बनाये गये पांच मतदान केंद्रों पर कुल 2873 मतदाताओं में 1206 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रखंड मुख्यालय में शांतिपूर्ण मतगणना कार्य संपन्न कराने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ सौरभ कुमार, बसनही थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार, सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, काशनगर थानाध्यक्ष विक्की रविदास समैत पुलिस बल मुस्तेद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >