30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पतरघट . विशनपुर हटिया चौक पर रविवार की शाम पतरघट पुलिस ने छापेमारी कर 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किए जाने के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर विशनपुर हटिया चौक पर चर्चित शराब तस्कर कमलजड़ी बस्ती निवासी अभिषेक कुमार पिता ब्रह्मदेव साह के घर पर छापेमारी में 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद होने पर तस्कर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विशनपुर हटिया चौक पर अवैध शराब तस्कर का वर्चस्व कायम रहता है. आखिर इन तस्करों को किसका संरक्षण प्राप्त है. यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >