15 जून तक अमृत भारत स्टेशन पर शेष बचे काम को पूरा करने का निर्देश

पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के सहरसा जंक्शन पर बुधवार को गति शक्ति के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर नीरज कुमार पहुंचे.

सीएओ ने सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर अमृत भारत स्टेशन का किया निरीक्षण

अमृत भारत स्टेशन के उदघाटन को लेकर जल्द जारी हो सकती है सूचना

सहरसा. पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के सहरसा जंक्शन पर बुधवार को गति शक्ति के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर नीरज कुमार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इससे पूर्व वह सिमरी बख्तियारपुर अमृत भारत स्टेशन पर का भी निरीक्षण किया. इस दौरान सीएओ ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों प्लेटफार्म, यात्री सुविधाएं, प्रतीक्षालय, शौचालय, टिकट काउंटर एवं परिसर सौंदर्यीकरण कार्यों को बारीकी से देखा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. सीएओ नीरज कुमार ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जो भी काम शेष बचे हैं जल्द ही पूरा करने का निर्देश है. उद्घाटन का समय कभी भी जारी हो सकता है.

वहीं स्टेशन निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके, इसका प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और नियमित माॅनिटरिंग सुनिश्चित की जायेगी. साथ ही यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई वरीय अधिकारी एवं स्थानीय कर्मी माैजूद रहे.

फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए टीआरडी को प्लेटफार्म नंबर एक, दो और पांच पर करने का निर्देश

सहरसा जंक्शन पहुंचे गति शक्ति के सीएओ नीरज कुमार ने अमृत भारत स्टेशन पर शेष बचे वर्क को 15 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन भवन हर जगह बनकर तैयार है, लेकिन यात्री सुविधा को लेकर जो भी कमी है, उसे 15 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए टीआरडी को प्लेटफार्म नंबर एक, दो और पांच पर करने का निर्देश दिया गया है, ताकि निर्माण कार्य में बाधा नहीं आ सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >