सौरबाजार. पंचायत सरकार भवन से कंप्यूटर, प्रिंटर समेत लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली गयी. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र स्थित सहुरिया पश्चिमी पंचायत में सोमवार की रात घटित हुई है. घटना के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विष्णुदेव यादव ने पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर कार्रवाई करते हुए चोरी हुए समान के बरामदगी की गुहार लगायी है. पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि सोमवार की रात पंचायत सरकार भवन का ताला तोड़ कर कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप समेत कार्यालय में रखे एक लाख से अधिक मूल्य के सामान की चोरी कर ली है. चोरी की लगातार बढ़ रही घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है. चोर अब सरकारी और सार्वजनिक स्थानों को आसानी से निशाना बना रही है. लेकिन पुलिस अब तक किसी भी चोरी की घटना का उद्भेदन करने में सफल नहीं हो पायी है. इससे पहले भी रामपुर पंचायत सरकार भवन, मध्य विद्यालय बेलहा समेत अन्य जगहों पर भी चोरों ने हाथ साफ किया था. सौरबाजार थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों से मांग की है.
पंचायत भवन से कंप्यूटर, प्रिंटर समेत लाखों के सामान की चोरी
पंचायत सरकार भवन से कंप्यूटर, प्रिंटर समेत लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली गयी. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र स्थित सहुरिया पश्चिमी पंचायत में सोमवार की रात घटित हुई है.
