VIDEO : सहरसा के कपड़ा व्यवसायी को जान मारने की धमकी, मांगी रंगदारी

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में दुकानमेंदिन-दहाड़ेप्रवेशकर रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के कपड़ा पट्टी स्थित साजन वस्त्रालय के मालिक सज्जन कुमार को रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद व्यवसायी का पूरा परिवार डर से सहमा […]

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में दुकानमेंदिन-दहाड़ेप्रवेशकर रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के कपड़ा पट्टी स्थित साजन वस्त्रालय के मालिक सज्जन कुमार को रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद व्यवसायी का पूरा परिवार डर से सहमा हुआ है. इस बाबत पीड़ित व्यवसायी ने दिये बयान में बताया कि घटना की जानकारी फोन पर पुलिस को दे दी गयी है. वीडियो फुटेज में व्यवसायी ने बताया कि वह अपने दुकान पर सामान्य दिनों की तरह बैठे हुए थे.

उन्होंने कहा कि इस बीच बटराहा निवासी राहुल कुमार व संजय झा सहित पांच अन्य लोग पहुंच अभद्र भाषा का प्रयोग करते रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गयी. उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व भी राहुल अकेले उनके दुकान पर आकर कहा कि उसके बटराहा स्थित पूराने भूखंड की मापी कुछ लोगों द्वारा की जा रही है. जिसमें आकर देख लीजिए. पीड़ित ने बताया कि उक्त जमीन की खरीदारी उनलोगों द्वारा लगभग 45 वर्ष पूर्व की गयी थी. जिस बाद जमीन पर घेराबंदी कर मकान का निर्माण भी वर्षों पूर्व कराया गया था.

https://www.youtube.com/watch?v=lBfHUwSyOe0

उन्होंने बताया कि उक्त लोगों द्वारा रंगादारी नहीं देने के एवज में जमीन पर कब्जा करने की धमकी भी दी गयी है. पीड़ित कपड़ा व्यवसायी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है. इस बाबत थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है. घटना के बाद से शहर के प्रमुख कपड़ा मंडी में अपराधियों के आवाजाही की चर्चा लोगों ने शुरू कर दिये है. इस घटना के बाद शहर के व्यवसायियों में आक्रोश है. व्यवसायियों को आशा है कि पुलिस बहुत जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी.

यह भी पढ़ें-
PM मोदी और लालू चौक के नाम पर हिंसक बवाल, घर में घुसकर भाजपा नेता के पिता की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >