25 हजार नकद व कीमती दवाइयों की चोरी

अवध मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी

पूर्णिया. सदर थाना क्षेत्र के रामबाग मोड़ के पास स्थित अवध मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 25 हजार नकद और कई कीमती दवाइयां चोरी कर लिया.घटना सोमवार की देर रात को हुई. सूचना के बाद पुलिस मेडिकल दुकान पहुंचकर चोरी का जायजा लिया. सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. घटना का दृश्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. इस संबंध में मेडिकल दुकान के मालिक अंजन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. सुबह अखबार देने के लिए आये हॉकर ने उन्हें फोन दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी दी. जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तो देखा गया कि देर करीब 12:31 बजे दो नकाबपोश युवक दुकान के बाहर आया और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. दुकान के काउंटर में रखा 25 हजार रुपये नकद के अलावा कई कीमती दवाइयां लेकर चले गये. उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे दो ताले भी अपने साथ लेकर चले गये. उन्होंने बताया कि दुकान में चोरी को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया गया है. फोटो. 27 पूर्णिया 4- सीसीटीवी कैमरा में कैद घटना का दृश्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >