विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

मिल्लिया कान्वेंट में संपन्न हुआ त्रिदिवसीय खेल महोत्सव

मिल्लिया कान्वेंट में संपन्न हुआ त्रिदिवसीय खेल महोत्सव

पूर्णिया. रामबाग स्थित मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया. इस त्रिदिवसीय आयोजन में क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बाधा दौड़, शॉटपुट, 100 मीटर की दौड़, स्पून और मार्बल रेस, बटरफ्लाई रेस, बन्नी रेस, सैक रेस, लॉन्ग जंप जैसे खेलों को शामिल किया गया. विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमारे विद्यालय में खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है जिसका इंतजार बच्चों को होता है. मिल्लिया के बच्चों ने न केवल जिला स्तरीय खेलों में बल्कि राज्य स्तरीय खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. क्रिकेट में सर सैय्यद हाउस, कबड्डी और सौ मीटर की दौड़ में रमन हाउस, शॉटपुट में टैगोर हाउस, स्पून और मार्बल की दौड़ में संयुक्त रूप से सैय्यद और टैगोर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव सह निदेशक डॉ असद इमाम ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा जिस मनोयोग से वे खेल महोत्सव में शामिल होते हैं उससे ज्यादा ध्यान पढ़ाई में भी देने की जरूरत है. उन्होंने कहा आज खेलों को भी अपना कैरियर बनाना संभव है. पढ़ाई और खेल एक सिक्के के दो पहलू हैं. मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सहायक निदेशक आदिल इमाम ने कहा खेल कहने को मनोरंजन का एक साधन है. यह जीवन में एक बड़ी सीख दे जाता है. यह हार जीत को समान भाव से लेना सिखाता है. खेल शुरू से ही हमारी शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा रहा है. किसी भी पाठ्यक्रम में खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आखिर में मैनेजमेंट और शिक्षक समूह के बीच क्रिकेट का मैच संपन्न हुआ जिसमें मैनेजमेंट की टीम ने बाईस रनों से जीत हासिल की. इस आयोजन को अंजाम तक पहुंचाने में उप प्राचार्य मो तनवीर अशरफ़ जोबैर, खेल प्रशिक्षक अमित कुमार, विश्वजीत साहा, राकेश कुमार झा, रोशन वर्मा, हिमांशु शरण बरियार, पूजा कुमारी, अपर्णा किरण, सुश्री कृतिका, अदिति शरण, कुणाल कुमार, अदिति शिलाल, शानू सिंह, मीनू कुमारी, इशिका मेहता, गुलनौशीन, स्वीटी कुमारी, लारेब फातिमा, कृतिका सेवा, सौरभ कुमार झा, अमरेन्द्र झा, चंद्रकांत झा, अजय कुमार झा ने अपना योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >