पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय के बीसीए विभाग के वर्ष 2018-22 बैच की छात्रा दीक्षा कुमारी ने बैंकिंग प्रतियोगिता परीक्षा में अपना परचम लहराया. दीक्षा कुमारी की नियुक्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में हुई है. पूर्णिया महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता ने दीक्षा कुमारी को बधाई दी और बैंक पेपर के सत्यापन के लिए महाविद्यालय से मांगे गए चरित्र प्रमाण पत्र दीक्षा कुमारी को अपने हाथों से सौंपा. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बीसीए विभाग के उत्तम कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2007 से इस महाविद्यालय में बीसीए पाठ्यक्रम चल रहा है. यहां की छात्रा काफी संख्या में बैंकिंग सेक्टर, सरकारी सेवा, तथा निजी कंपनी में लगातार अपनी जगह बना रही है.
पूर्णिया महिला महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा का बैंकिंग प्रतियोगिता में चयन
पूर्णिया महिला महाविद्यालय
