मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल में खेल महोत्सव का आगाज

मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल

पृर्णिया. शहर के रामबाग स्थित मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल में शनिवार को तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज हुआ. मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव -सह-निदेशक डॉ असद इमाम, शबाना प्रवीण और विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने इससे पहले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि विद्यार्थियों के लिए खेल उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण क्रियाकलाप है. इससे छोटे बच्चों, किशोरों और युवाओं में शारीरिक सक्रियता तो आती ही है, उनमें खेल भावना, अनुशासन, सामाजिक कौशल, जैसे गुणों का विकास होता है. 14 फरवरी से शुरू हुआ यह खेल महोत्सव आगामी 17 फरवरी तक चलेगा. सबसे पहले डॉ. असद इमाम, शबाना प्रवीण और युगल किशोर झा ने संयुक्त रूप से मशाल जला कर डाॅ सनोवर तस्नीम स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में तीन दिनों तक चलने वाले खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और बैलून छोड़ कर सद्भावना और शांति का संदेश दिया. फिर मशाल के साथ समूह के कप्तानों ने खेल मैदान की परिक्रमा की. अपने उद्घाटन संबोधन में डा असद इमाम ने कहा कि खेल के जरिए बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और पराजय भाव को भी सहज रूप से स्वीकार करने की भावना जगती है. उन्होंने बताया कि जल्द ही लाइन बाजार, पूर्णिया में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के निकट दो सौ करोड़ की लागत से एक नए शैक्षणिक संस्थान की आधारशिला रखी जाएगी. इस विद्यालय में छात्रावास, स्टेडियम, प्रेक्षागृह और स्वीमिंग पुल सहित बच्चों के सर्वांगीण विकास की तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी. विद्यालय के प्राचार्य श्री झा ने इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेल आज शिक्षा का प्रमुख अंग बन गया है. खेल के जरिए बच्चों में नेतृत्व की भावना और आत्मानुशासन की भावना जगती है. पहले दिन के खेलों में रस्साकसी, कबड्डी और अन्य खेल शामिल हुए. फोटो. 15 पूर्णिया 2-मशाल जला कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते डॉ असद इमाम एवं अन्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >