मवेशी अस्पताल के खिलाफ की लोक शिकायत

बायसी पंचायत

बायसी. प्रखंड के बायसी पंचायत के अमानपुर निवासी मोहम्मद इफ्तिखार ने बायसी मवेशी अस्पताल में उनकी बीमार गाय का इलाज नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए लोक शिकायत में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया कि बीमार गाय के संबंध में वह बायसी मवेशी अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में उनकी बीमार गाय के लिए कोई दवा नहीं दी गयी. दवा की जगह उसे अस्पताल की तरफ से दो किताब थमा कर वापस कर दिया गया. जब वह घर पहुंचे तो उसकी गाय मर चुकी थी. इसको लेकर लोक शिकायत में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >