अगले 48 घंटे में गिर सकता है न्यूनतम तापमान, बढ़ेगी ठंड

बढ़ेगी ठंड

धूप से मिलेगी राहत पर रहेगी कनकनी, कोहरे का भी रहेगा पहरा

पूर्णिया. सुबह शाम कोहरा और कनकनी और दिन में धूप देख शहरवासी मौसम को लेकर दो दिनों से कन्फ्यूज हो रहे हैं. दिन में मौसम सुधार होने की आस जगती है और शाम होते ही टूट जाती है. इसी कन्फयूजन के बीच रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान एकसे दो डिग्री तक लुढ़क गया. मौसम विज्ञान केंद्र से जारी अपडेट के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार बने हुए हैं जिससे ठंड अभी और बढ़ने वाली है. सोमवार के लिए कोहरा को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो ठंड से फिलहाल राहत की गुंजाइश नहीं बन रही है. धूप के बावजूद रविवार को सर्द हवाओं ने लोगों को सताया. रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 24.0 एवं न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आगामी 22 जनवरीसे फिर ठंड का तेवर तल्ख हो सकता है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जिस तरह मौसमी सिस्टम बनता जा रहा है उस हिसाब से 26 जनवरी के बाद लोगों को ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की गुंजाइश बन सकती है. इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर कोहरा रहने की संभावना है. इधर, कोहरे की धुंध और सर्द हवाओं के साथ पूर्णिया में रविवार की सुबह हुई. यह स्थिति करीब नौ बजे तक बनी रही. साढ़े नौ बजे तक धूप निकल आयी. रविवार की धूप में हल्की तपिश भी थी. धूप का असर महज तीन घंटे तक रहा. अपराह्न से धूप कम होती गई और शहर धुंध से घिरता चला गया.

——————————

तापांतर पर एक नजर

तारीख न्यूनतम अधिकतम

19 जनवरी 10.0 24.0

18 जनवरी 12.0 25.017 जनवरी 12.9 19.016 जनवरी 11.8 16.2

15 जनवरी 12.6 20.0

14 जनवरी 12.7 24.4

13 जनवरी 13.5 26.612 जनवरी 13.5 26.611 जनवरी 10.0 24.0

10 जनवरी 8.0 23.09 जनवरी 9.0 20.0

8 जनवरी 11.0 23.07 जनवरी 12.0 19.0

——————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >