तरौना घाट में हिंदू महासम्मेलन को बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

अमौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर देश के कोने-कोने में मंडल स्तर पर हिन्दू सम्मेलन किए जा रहे हैं. हिंदू सम्मेलन को लेकर विष्णुपुर मंडल अंतर्गत तरौना घाट में विष्णुपुर मंडल पालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यवाह दीपक कुमार के नेतृत्व में एवं सूरज कुमार विश्वास की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने आयोजन समिति के गठन को लेकर निर्णय लिया .13 फरवरी को तरौना घाट नदी तट पर 12:30 बजे से भव्य एवं विशाल हिंदू महासम्मेलन करने का निर्णय लिया. इसमें महाप्रसाद एवं संध्या महा गंगा आरती कर 2100 भव्य दीप प्रज्वलित किया जाएगा . बैठक में मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंक झा,मुखिया राजेश कुमार विश्वास, समाजसेवी सूरज कुमार विश्वास,पूर्व मुखिया विद्यानंद विश्वास,विहिप प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, अनिरुद्ध विश्वास, अनिल विश्वास, मणि भूषण विश्वास, विमलेश कुमार, अवधेश कुमार, पवन कुमार, धर्मेंद्र विश्वास, भावेश कुमार, अमित कुमार, सुजीत कुमार, पवन कुमार, कमलेश विश्वास, सुनील विश्वास, विकास शर्मा आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >