ऋण राशि का करें सदुपयोग, अधिकाधिक लोगों को दें रोजगार : डीएम

स्व-रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से ऋण स्वीकृति- वितरण कैम्प

स्व-रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से ऋण स्वीकृति- वितरण कैम्प 09 लाभुकों को ₹69.66 लाख का ऋण व 10 लाभुकों को ₹73.57 लाख का ऋण स्वीकृत पूर्णिया. उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं स्व-रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में किया गया. इस मौके पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमइ) योजना के 09 लाभुकों ₹69.66 लाख की राशि का ऋण वितरण एवं 10 लाभुकों को ₹73.57 लाख की राशि का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) योजना के 04 लाभुकों को ₹34.62 लाख की राशि का ऋण वितरण एवं 02 लाभुकों को ₹20 लाख की राशि का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. जिला पदाधिकारी ने सभी उद्यमियों को शुभकामनाएं दी. साथ ही उद्यमियों से कहा कि बैंकों में सैकड़ों लोग आवेदन करते हैं किन्तु आप चुनिंदा लोगों में से हैं, जिन्हें बैंक के द्वारा ऋण दी जा रही है, इसलिए आप ऋण राशि का सदुपयोग करते हुए अपने इकाई में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दें एवं ससमय ऋण राशि के किस्तों की अदायगी बैंक को करें ताकि भविष्य में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. जिला पदाधिकारी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं नगर निगम/नगर परिषद् द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना की समीक्षा की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. इससे पहले जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत जिला को दिये गये लक्ष्य एवं प्राप्त की गई उपलब्धि के संबंध में जानकारी दी. इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, पूर्णिया, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), पूर्णिया, निदेशक, पूर्णिया, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ लगभग 50 की संख्या में उद्यमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >