जिला परिषद की बैठक में उठे रानीपतरा के कई मुद्दे, गड़बड़ी की जांच की मांग

गड़बड़ी की जांच की मांग

पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया जिला परिषद के सामान्य बैठक में शनिवार को जिप सदस्य राजीव सिंह द्वारा चांद,रजीगंज, सिकंदरपुर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों से सदन को अवगत कराया गया. इस मौके पर बिजली के पोल की जरुरत, नल जल योजना अंतर्गत जलापूर्ति की लापरवाही एवं शिक्षा विभाग से संबंधित मामले सामान्य बैठक में मुखर रुप से रखे गये. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष वाहिदा सरवर, उपाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, सदर विधायक विजय खेमका,बायसी विधायक ग़ुलाम सरवर एवं जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे. जिला परिषद की सामान्य बैठक में जीप सदस्य क्षेत्र संख्या 25 के राजीव सिंह ने एनएचआई द्वारा सड़क निर्माण के समय रानीपतरा स्थित बैसिक स्कूल की चहारदीवारी और गेट को तोड़े जाने का हवाला देते हुए कहा कि इसका निर्माण अब तक नहीं हुआ है. श्री सिंह ने सिकन्दरपुर के बरसौनी गांव में स्कूल को जमीन नही रहने के कारण दूसरों के दरवाजे पर विद्यालय चलाये जाने और विभागीय लापरवाही के कारण सरकारी जमीन रहते हुए भी वहां तक पहुंच पथ नही बनने का मुद्दा रखा. श्रीसिंह ने चांदी पंचायत में सरकार भवन के शिलान्यास में किसी भी जनप्रतिनिधियों को नही बुलाने और सिर्फ पैक्स अध्यक्ष को बुला कर शिलान्यास कराने की बात रखते हुए कहा कि इस कार्य मे घोर अनियमितता है. इसकी जांच की मांग जिप सदस्य द्वारा की गई. जिप की बैठक में सिकंदरपुर वार्ड नंबर 11, 12 में पोल लगाने एवं रजीगंज पंचायत के साहेबकामत में ट्रांसफार्मर लगाने के लिएकई वर्षों से आवेदन देकर अवगत कराये जाने के बारजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगायेजाने की शिकायत की गई. कहा गया कि चांदी पंचायत के यादव टोला और तुरी टोला में भी ट्रांसफार्मर और नए तार लगाने की आवश्यकता है. कहा गया कि चांदी पंचायत के गुमटी टोला मुसहरी से बंगाली टोला तक नल जल योजना अंतर्गत पानी की सप्लाई कई वर्षों से नहीं हो रही है. आगाटोला अंसारी टोला में भी कई वर्षों से नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. रजीगंज, श्रीनगर,यादव टोला,रामघाट फसिया मैं नल जल का कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन लोगों को अभी भी नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. बैठक मेंअध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को अतिशीघ्र कार्य कराने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >