धर्म की रक्षा करने के लिए हिन्दुओं को आगे आने की जरूरत : सत्य प्रकाश बाबा

जलालगढ़

जलालगढ़. एनडी रूंगटा उच्च विद्यालय जलालगढ़ के मैदान में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यकम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यकम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटिहार के सह संचालक गोविंद जी ने किया. जबकि मंच संचालन बाबा रमेश द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्यालय के नेहरू बाल विद्यालय के बच्चों द्वारा नाट्य मंचन व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी. जिसमें धर्मांतरण, पर्यावरण संरक्षण, जैसे नाट्य मंचन एवं जहां डाल डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति विद्यालय के बच्चों द्वारा दिया गया. सम्मेलन में कुप्पाघाट भागलपुर से संतमत के सत्य प्रकाश बाबा, कबीर मठ सीमा के विजय साहेब, रामबिलास साहेब, गायत्री परिवार के प्रदीप पांडेय, संतमत किला के आचार्य गणेशानंद बाबा, सुचिता देवी, संघ के पूर्णिया विभाग कार्यवाह वीरेंद्र जी, कटिहार श संचालक गोविंद जी ने सम्मेलन में अपना संबोधन किया. मौके पर कुप्पाघाट के संत सत्यप्रकाश बाबा ने कहा कि धर्म की रक्षा करने के लिए हिन्दुआों को आगे आना होगा. कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हमें संगठित रहना चाहिए. आरएसएस के सह संचालक गोविंद जी ने कहा कि हिन्दू एकता से ही देश समृद्ध होकर हिन्दू राष्ट्र बनेगा. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू जागरण, सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज में एकता की नई चेतना जागृत करना है. सभी वक्ताओं ने हिन्दू धर्म की रक्षा करने पर चर्चा की. मंच पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन के माध्यम से जाति पाती, भेदभाव, आदि को मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया. मौके पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका भी शामिल हुए. वहीं सम्मेलन को सफल बनाने में सहित सतीश मांडीवाल, धीरज कुमार, संजय चौधरी, विद्यालय के निदेशक श्रीकांत राय, अविनाश राय, मुकेश सिंह, आनंद विश्वास, चंद्रदीप कुमार, बलराम चौधरी, केदारनाथ ठाकुर, ओमप्रकाश, बैजनाथ, पिंटू, प्रीतम, दुर्गेश, अजय मंडल, गोविंद शर्मा, मन्नू चौहान, दीपक दत्त, भोला, शुभम, चेतन, रमन, आदित्य, राजाराम, जितेंद्र कुशवाहा, सुमित, महेश पंसारी, चंद्रकिशोर, शिवांश, सूर्यांश, आदि की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >