लेशी को मंत्री बनाये जाने पर दी बधाई

बिहार सरकार

पूर्णिया. बिहार सरकार के नये मंत्रिमंडल में लेशी सिंह को भवन निर्माण मंत्री बनाये जाने पर जदयू परिवार ने खुशी जाहिर की है. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनने पर भी बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा मंत्री लेशी सिंह और निशांत कुमार सहित सभी के सहयोग से नीतीश कुमार के सपनों का बिहार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राजेश केसरी, उदय राय, विजय सिन्हा, विकास दास, शंकर तंबोली, विशाल गुप्ता और मनीष सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >