Bihar News: बिहार में हथियार सप्लायर गैंग का खुलासा, सूटकेस में छिपाकर रखते थे अवैध पिस्टल

Bihar News: पूर्णिया में पुलिस ने हथियार सप्लायर गैंग का खुलासा किया है. हथियार सप्लाई करने वाला गिरोह सुटकेश में हथियार छिपाकर रखता था. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Bihar News: पूर्णिया में पुलिस ने हथियार सप्लायर गैंग का खुलासा किया है. हथियार सप्लाई करने की अवैध धंधे की किसी को भनक नहीं लगे, इसके लिए सप्लाई करने वाला गिरोह सुटकेश में हथियार छिपाकर रखता था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक घर में छापेमारी की. जहां सूटकेस से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, 2 खाली मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, 1 मिसफायर कारतूस और 7 खोखा बरामद किया है. पुलिस इस गिरोह में जुड़े बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह मामला बनमनखी थाना का बताया जा रहा है.

घर में छिपाकर रखता था अवैध हथियार

सप्लायर की पहचान मोहनिया चकला पंचायत के बेलाचांद गांव निवासी घनश्याम पोद्दार के बेटे शंकर पौद्दार के रूप में की गई है. बनमनखी SDPO सुबोध कुमार ने बताया कि बनमनखी थाना की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बनमनखी के बेलाचांद गांव में रहने वाला शंकर पोद्दार नाम का शख्स अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है और घर से ही हथियार सप्लाई करता है. गुप्त सूचना के आधार पर एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई.

Also Read: नंबर प्लेट से किए छेड़छाड़ तो मिलेगी इतने साल तक की सजा, कभी न करें ये गलतियां

सूटकेस में रखता था हथियार

उन्होंने आगे बताया कि तलाशी लेने पर कमरे से सूटकेस मिला. शक पर पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसमें हथियार मिला. पुलिस बरामद हथियार को जब्त कर थाना ले आई है. पूछताछ में सप्लायर ने गिरोह में शामिल बाकी सदस्यों के नाम का भी खुलासा किया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >